ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधानसभा में बदली केजरीवाल की जगह, सीट नंबर 1 पर अब बैठेंगी मुख्यमंत्री आतिशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की कुर्सी बदल गई है. अरविंद केजरीवाल का सीट नंबर 1 से 41 नंबर हो गया है. अब 1 नंबर सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी बैठेंगी और उनकी बगल में सीट नंबर 2 पर सौरभ भारद्वाज बैठेंगे. जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का सीट नंबर 40 होगा.

अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से 17 सितंबर को इस्तीफा दिया था और 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. आज यानी गुरुवार से दिल्ली विधानसभा के सत्र की शुरुआत हुई है. दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी कैबिनेट समेत नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता कों बधाई दी. दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने जानकारी दी कि सदन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी के सांसद चुने जाने की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. वहीं पूर्व AAP विधायक राजेंद्र पाल गौतम, राज कुमार आनंद और करतार सिंह तंवर को सदन से अयोग्य घोषित किया गया.

स्पीकर के मुताबिक, खाली सीटों का नोटिफिकेशन कर दिया गया है और चुनाव अयोग को सूचित कर दिया गया है. कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद हंगामा हो गया. नेता विपक्ष समेत बीजेपी विधायकों ने CAG की रिपोर्ट पेश न करने के मुद्दे पर नारेबाजी की. इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने सदन में बस मार्शलों कों नौकरी देने का मुद्दा उठाया और नारेबाजी की. हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा.

केजरीवाल की कुर्सी साथ रख आतिशी ने संभाला था पदभार

मुख्यमंत्री आतिशी ने इससे पहले केजरीवाल की कुर्सी साथ रख पदभार संभाला था. उन्होंने कहा कि ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है. मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जीताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी. तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी.

आतिशी ने कहा कि मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला. मेरे मन की वही व्यथा है जोकि भरत जी की थी. जिस तरह से भरत जी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया वैसे ही मैं अगले 4 महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी. पिछले 2 साल से बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 6 महीने के लिए जेल में डाला. कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.