ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बालाघाट का नक्सली जगदीश साथियों के साथ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 16 लाख का था इनाम

बालाघाट। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में बालाघाट निवासी नक्सली जगदीश सहित तीन नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी मारी गई है। मारे गए पुरुष नक्सलियों की पहचान रूपेश और जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, नक्सली जगदीश डिविजनल कमेटी मेंबर के रूप में कार्य कर रहा था, जिस पर 16 लख रुपए का इनाम घोषित था।

मप्र में नक्सली गतिविधियों की शुरुआत से सक्रिय था

जगदीश बालाघाट जिले का निवासी था। वह मप्र में नक्सली गतिविधियों की शुरुआत से सक्रिय था। वर्तमान में डिविजनल कमेटी मेंबर के रूप में गढ़चिरौली क्षेत्र में सक्रिय था। जगदीश पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं।

वहीं, नक्सली रूपेश दंडकारण्य स्पेशल जोन कमेटी सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। वह मिलिट्री कंपनी क्रमांक 10 के कमांडर के रूप में गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में सक्रिय था। रूपेश पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सली विचारधार से दूर रहें, उज्ज्वल भविष्य बनाएं: एसपी

पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण अपने नौजवान पुत्र व पुत्री को नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के परिणामों से अवगत कराएं तथा नक्सली विचारधारा से दूरी बनाते हुए उन्हें अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें।

अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं। नक्सल समस्या समाधान में पुलिस की मदद करें। मध्यप्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान के तहत नई नक्सली आत्मसमर्पण नीति लागू की गई है। इसमें स्वरोजगार के साथ वित्तीय मदद देने के कई प्रावधान शामिल किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.