ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

15 लाख की स्मैक के साथ महिला- पुरुष आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपलिया राव इलाके से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें एक महिला और एक पुरुष को 15 लाख रुपए से अधिक की स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव ने बताया कि एक महिला सोनानी और वाले साथी गणपत राव निवासी राऊजी बाजार को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15 लाख रुपए से ज्यादा की स्मैक बरामद की है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कार्यवाही की गई है। भवरकुआं थाना और एसीपी जूनी इंदौर के निर्देशन में दो टीम लगी हुई थी। उन टीमों को सूचना मिलने पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

पकड़ी गई महिला को लेकर अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से महिला आरोपी सोनानी बड़वानी के ठीकरी गांव की रहने वाली है और इंदौर के कई थानों में उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण पूर्व से भी पंजीबद्ध है और इंदौर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में रहकर यहां कालेज के छात्रों को स्मैक सप्लाई करती थी।

पकड़े गए महिला और पुरुष की जानकारी के साथ-साथ 15 लाख रुपए से अधिक की स्मैक मिलने की बात कहते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और इस चेन का पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ कहां से लाए और इसको कहां वह खपाने वाले थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.