ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, मुंबई की इस सीट से उम्मीदवारी तय!

महाराष्ट्र में अभी न तो चुनाव घोषित हुआ है न ही किसी पार्टी ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला आधिकारिक तौर पर घोषित किया है लेकिन नेता अभी से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की संभावित सीट को लेकर कैंपेन कर रहे हैं. एमवीए गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी को मुंबई के अनु शक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है.

इस सीट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को चुनाव में उतार सकती है. वर्तमान ने इस सीट से एनसीपी के विधायक नवाब मलिक हैं. लेकिन इस वक्त मलिक अजित पवार खेमे में हैं और स्वास्थ्य भी खराब है. ऐसे में मलिक के चुनाव लड़ने की उम्मीद कम ही है. उनकी बेटी इस सीट से उम्मीदवार हो सकती है. ऐसे में स्वरा के पति फहाद से उनका मुकाबला तय माना जा रहा है.

बिना सीट घोषित हुए फहाद ने बुलाई सभा

स्वरा के पति फहाद सामाजिक आंदोलनों के जरिए राजनीति में आए और एसपी का दामन थामा और अब चुनावी अखाड़े में उतरने को तैयार हैं. ऐसे में अबू आजमी की अगुवाई में बिना सीट घोषित हुए ही फहाद ने एक सभा बुलाई जिसमें, एनसीपी शरद गुट की सांसद और नेता सुप्रिया सुले खुद मौजूद थीं.

नवाब भाई पलट गए- सुप्रिया सुले

उन्होंने नवाब मलिक को ही निशाने पर लिया और इनपर बीजेपी द्वारा किए गए जुल्मों को याद दिलाने की कोशिश की. सुप्रिया ने ये तक कह दिया की अनिल देशमुख, संजय राउत जैसे लोग जेल में रहकर नहीं सरेंडर किए बीजेपी के सामने लेकिन नवाब भाई पलट गए. उन्होंने नवाब मलिक से रिश्ता का हवाला देकर कहा कि पार्टी और वो हर वक्त उनके सात खड़े रहे. जेल में भी मिलने गए अस्पताल में भी.

सुप्रिया ने ये तक कहा कि अब भाजपा बताए नवाब मलिक अच्छे तो नवाब मलिक से एनसीपी से भाजपा माफी मांगे. वही, अबू आजमी और फहाद ने भी पार्टी के जीत की हुंकार भरी. यह देखने वाली होगी कि महाविकास आघाड़ी सपा के लिए यह सीट छोड़ती है या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.