ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सभी कालेज बीबीए, बीसीए में 23 अक्टूबर तक करें आफलाइन प्रवेश

ग्वालियर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कालेजों में बीबीए और बीसीए के कोर्स में प्रवेश के लिए एक और अंतिम अवसर दिया है। सत्र 2024-25 में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आफलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक माह का समय दिया है जिसके चलते उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के महाविद्यालयों को 23 अक्टूबर तक आफलाइन माध्यम से प्रवेश देने के लिए मौका दिया है।

हालांकि जिन कालेजों में सीटें रिक्त हैं उनको इसके साथ ही कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा। बता दें कि ग्वालियर चंबल संभाग के कई कालेजों में अभी दोनों कोर्स में लगभग 20 से 22 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं जिन पर प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा सकती है।

महाराष्ट्र की शैक्षणिक संस्था ने दायर किया था मुकदमा

मुंबई की शैक्षणिक संस्था पार्श्वनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन के खिलाफ एक मुकदमा दायर करते हुए एसएलपी लगाई थी। जिस पर 23 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया और एक माह के लिए शैक्षणिक संस्थानो में प्रवेश के लिए अतिरिक्त समय दे दिया। बीते दिनों इंजीनियरिंग के कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया को एक बार फिर संचालित किया गया था, उसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग ने अब इन दोनों कोर्स में प्रवेश देने का निर्णय दिया है।

दैनिक आधार पर डेटा भेजना होगा

उक्त आदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया 23 अक्टूबर तक चलेगी और जिन कालेजों में प्रवेश दिए जा रहे हैं वह अपने कालेज का डेटा दैनिक रूप से ही भेजेंगे। कालेज के प्राचार्य को भी प्रतिदिन प्रवेश पोर्टल पर डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रवेश पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि के लिए कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.