ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र: पुणे के बावधान में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत, कोहरा बना वजह

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार की अल सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई है. इसमें हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना पुणे के बावधान बुद्रुक गांव में हुई. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत टीम मौके पर पहुंची हैं. घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है. इस हादसे की प्राथमिक वजह कोहरा बताया जा रहा है. हालांकि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल के सदस्यों के मुताबिक यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है. दरअसल सुबह के समय आसमान में घना कोहरा था और मौसम भी खराब था. ऐसे हालात में हेलीकॉप्टर के पायलट को वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाया. ऐसे हालात में दुर्घटनाग्रस्त होकर हेलीकॉप्टर पहाड़ियों के बीच खाई में गिर पड़ा.

हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा पिंपरी चिंचवाड़ बावधन पास हुआ है. यहां कंंसट्रक्शन टेकडी के पास यह हेलिकॉप्टर खाई में गिरा है. इसके बाद हेलीकॉप्टर के मलबे में आग लग गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक हेलीकॉप्टर में कुल तीन लोग सवार थे और इन तीनों ही लोगों के शव मलबे के पास में ही मिले हैं.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुणे पुलिस के मुताबिकहेरिटेज एविशन कंपनी के इस अगस्ता 109 हेलीकॉप्टर ने पुणे से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 2 पायलट कैप्टन पिल्लई और कैप्टन परमजीत के अलावा एक इंजीनियर सवार थे. जानकारी के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर ने हादसे से 3 मिनट पहले ऑक्सफोर्ड हेलीपैड से उड़ान भरी थी. अभी वह डेढ़ किलो मीटर की दूरी भी तय नहीं कर पाया कि बुद्रक गांव के पास पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसका मलबा खाई में गिरा मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.