ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में 2 साल के मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गोंदवाले धाम के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 साल के मासूम को रौंद दिया। मासूम को तड़पता देख पड़ोसी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन यहां पर 2 साल के मासूम की मौत हो गई। द्वारिकापुरी पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना प्रजापत नगर स्थित गोंदवाले धाम के पास की है। मंगलवार की शाम को 2 साल के मासूम सन्नी को ट्रैक्टर ने रौंद दिया हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी।

 पड़ोसी दुकानदार सचिन बच्चे को तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर उपचार शुरू होने से पहले ही सन्नी की मौत हो गई, सचिन ने बताया कि बच्चा खेल रहा था हादसे के बाद वह उसके पास दौड़कर पहुंचा और सीधे अस्पताल लेकर गया लेकिन उसे बचाया नही जा सका बच्चे को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग रहा था ,लेकिन रहवासियों ने उसे रोक लिया पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है सन्नी के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.