ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और सरकारी योजनाओं में हो

भोपाल। मप्र कांग्रेस सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया और मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और विधायक कुणाल चौधरी, सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक योगेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारियों और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार जिला स्तर पर आरटीआई लगाकर सरकार से जानकारी मंगायें और जनहित में उन मुद्दों को उठाये, जिनमें भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस सदस्यता अभियान में गति लाये और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनायें।
प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि कांग्रेस का सूचना का अधिकार बहुत ही महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है जो भाजपा सरकार की नाक में नकेल डालकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का एक सशक्त माध्यम है। प्रदेश में जो भी सरकार की योजनाएं चल रही हैं, सब में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की बू आती है। ऐसे में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ ही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एकत्र कर उसमें हुये भ्रष्टाचार को उजागर कर प्रदेश की जनता के सामने ला सकता है। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर जनहित में सबसे ज्यादा काम किये जा सकते हैं और कांग्रेस पार्टी को और सशक्त और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी के परिचय पत्र जारी किये जायेंगे, ताकि उनकी अपनी एक पहचान बन सके।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून यूपीए की सरकार के समय अस्तित्व में आया और देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने में इस कानून की महती भूमिका रही।
मप्र कांग्रेस सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संगठन में जिला एवं ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन एवं कांग्रेस की सदस्यता अभियान, घर चलो, घर-घर चलो अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सूचना के अधिकार को जिला एवं ब्लाक स्तर पर आरटीआई लगाकर जानकारी उपलब्ध कर शासन की योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया जाये इस पर विचार विमर्श हुआ तथा उपस्थित कांग्रेसजनों को आरटीआई से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा, प्रवक्ता सिद्वार्थ राजावत, प्रकाश चौकसे, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष प्रशांत चौरसिया, एहतेश्याम आमिर, महामंत्री देवेन्द्र मिश्रा, सचिव सुधाकर मिश्रा, जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल कबीरपंथी टीकमगढ़ सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के इंदौर के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.