ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टूटेगा केजरीवाल का चक्रव्यूह, खत्म होगा सूखा…BSP के फॉर्मूले से दिल्ली फतह करेगी बीजेपी!

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद बीजेपी अब दिल्ली को लेकर मिशन मोड में जुट गई है. दिल्ली में 26 साल के सियासी सुखे को खत्म करने के लिये बीजेपी ने एक एक्शन प्लान तैयार किया है. इसी एक्शन प्लान के तहत बीजेपी चुनाव से 4 महीने पहले महा अभियान की शुरुआत करेगी. दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं.

केजरीवाल के चक्रव्यूह को ऐसे तोड़ेगी बीजेपी

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी अरविंद केजरीवाल का चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए कुल 5 रणनीति पर एक साथ काम कर रही है. बीजेपी ने यह रणनीति राजस्थान के रणथंभौर में संघ और पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक के बाद तैयार किया है.

1. बीजेपी ने तय किया है कि दिल्ली में वो अपने अधिकतर पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव में टिकट देगी.

2. बीजेपी इस बार 50 फीसदी से अधिक नए चेहरों को उम्मीदवार बनाएगी.

3. लगातार दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया जाएगा.

4. मौजूदा 8 विधायकों में से करीब 50 फीसदी का टिकट कटेगा. एक पहले से ही सांसद चुने जा चुके हैं.

5. सर्वमान्य चेहरे की कमी को देखते हुए बीजेपी दिल्ली में इस बार बिना चेहरे के यानी सामूहिक नेतृत्व में चुनवा लड़ सकती है.

करो या मरो की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बार करो या मरो की तर्ज पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. पार्टी को लगता है कि इस बार अगर चुनाव नहीं जीत पाए, तो भविष्य की राह और मुश्किलों भरा हो सकता है.

पार्टी ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में शीघ्र पदयात्रा शुरू कर देगी. पदयात्रा के जरिए दिल्ली में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार का दिल्ली के लिए किए गए काम और केजरीवाल सरकार की नाकामी के मुद्दों को उजागर करेगी.

सिख समुदाय को साधने पर विशेष फोकस

बीजेपी सिख समुदाय को साधने पर विशेष फोकस कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में पार्टी के सिख नेताओं की बैठक कर दिल्ली में सिख समुदाय के बीच आउटरीच प्रोग्राम चलाने को कहा था.

ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बीजेपी के बड़े सिख लीडर समुदाय के लोगों के पास जाकर पार्टी के पक्ष में कन्विंस करने का काम करेंगे बीजेपी दिल्ली चुनाव में बीएसपी (बिजली, सड़क और पानी) को बड़ा मुद्दा बनाएगी. इसके अलावा पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.