ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में किस पार्टी को मिलेगा ताज? जानें सियासी हाल

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में मतदान संपन्न हो गये हैं और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीटों पर जीत की जरूरत है. हरियाणा में पिछले सालों से बीजेपी की सरकार है, तो कांग्रेस सत्ता में वापसी की ताल ठोक रही है और वहीं जम्मू-कश्मीर में 10 सालों के बाद चुनाव हुए हैें और धारा 370 समाप्त होने और केंद्रशासित राज्य घोषित होने के बाद यह पहला चुनाव था. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा. बीजेपी और पीडीपी ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है.

आठ अक्टूबर को चुनाव परिणाम से पहले शनिवार को एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी हुए हैं. एग्जिट पोल के रिजल्ट से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. हरियाणा में 10 सालों के बाद सत्ता वापसी के अनुमान लगाये गए हैं तो जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाते हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ में गठबंधन को बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिखाया गया है.

जम्मू-कश्मीर में गठबंधन को 40 सीटें मिलने का अनुमान है और भाजपा को 30 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल का अनुमान है कि पीडीपी और अन्य को 10-10 सीटें मिलेंगी और वह किंगमेकर का भूमिका निभा सकती है.हालांकि ये केवल अनुमान ही हैं, परिणाम आठ अक्टूबर को ही सामने आएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.