ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नक्सलियों पर कसेगा शिकंजा, अमित शाह सोमवार को आठ राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक

केंद्र सरकार नक्सलियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बना रही है. इसके मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नक्सल प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे. नई दिल्ली में होने वाली बैठक में झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस बैठक में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों को विकास सहायता प्रदान वाले मंत्रालयों के पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे.

इस बैठक में केंद्र, राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी विचार-विमर्श में भाग लेंगे.

बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार की रणनीति की वजह से वामपंथी उग्रवाद हिंसा 72 प्रतिशत घटे हैं. साल 2010 की तुलना में 2023 में नक्सली हिंसा में मरने वालों की संख्या में 86 प्रतिशत की कमी आई है. नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि नक्सली अब अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.