ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्तार अंसारी के वकील पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, सामने आई ये वजह

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी का केस लड़ने वाले वरिष्ठ वकील और उनके बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया. घर के बाहर गेट पर ही पिता-बेटे को दबंगों ने जमकर पीटा. यह वारदात वकील के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है.

घटना शिवपुरी कॉलोनी है. सिविल बार के पूर्व उपाध्यक्ष लियाकत अली पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया. लियाकत अली वही हैं जिन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी का केस लड़ा था. लियाकत के बेटे को भी दबंगों ने पीटा. जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोपहर ढाई बजे लियाकत अली का बेटा घर के बाहर खड़ी गाड़ी से कुछ सामान निकाल रहा था.

आरोप है कि तभी पड़ोसी आए और गाड़ी हटाने की बात कहने लगे. इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी ने देखते ही देखते बड़े विवाद का रूप ले लिया. दबंगों ने फिर पिता-पुत्र की पिटाई कर डाली. झड़प और हाथापाई की घटना लियाकत अली के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है.

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद

घटना के बाद लियाकत अली ने हमला करने वाले सत्य प्रकाश यादव और उसकी गैंग के खिलाफ तहरीर भी दी है. एडवोकेट लियाकत अली ने पुलिस को बताया- मेरा बेटा घर के बाहर खड़ी गाड़ी से सामान निकाल रहा था. तभी पड़ोस के कुछ लोग आए और कहने लगे गाड़ी हटाओ, हमें जाना है. मेरे बेटे ने कहा कि 2 मिनट में हटा दे रहे हैं. इतने में वह गुस्सा होकर चला गया और 8-10 लोगों के साथ वापस आया. फिर हमारे साथ गाली गलौज करने लगा. आवाज सुनकर मैं भी बाहर गया तो उन लोगों ने मुझसे भी हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी.

एफआईआर दर्ज करने की मांग

वकील लियाकत अली ने ये भी आरोप लगाया कि मेरी तहरीर पर अभी तक किसी पुलिस वाले ने FIR दर्ज नहीं की है. जबकि, हम उन्हें सीसीटीवी दिखा चुके हैं. मैं चाहता हूं कि सत्यप्रकाश यादव जैसे लोगों के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.