ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर 3 लोगों को मारी गोली, 70 साल के बुजुर्ग की मौत, 2 घायल..

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनी कैसे वारदात सामने आई है। छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहा गांव में बलात्कार के एक आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के घर में घुसकर गोली मार दी। घटना में पीड़िता के बुजुर्ग दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना में नाबालिग पीड़िता भी घायल हुई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

●यह है पूरा मामला…

जानकारी के अनुसार, लगभग दो माह पहले मौराहा गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गांव में ही रहने वाले 30 वर्षीय भोला अहिरवार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। नाबालिग के आरोप पर पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

●2 माह से था फरार, पुलिस की गलती से हुई घटना का आरोप…

बता दें कि आरोपी पिछले दो माह से फरार था और पीड़ित परिवार पर लगातार राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था। आरोप हैं कि पीड़ित परिवार जब राजी नामा को लेकर तैयार नहीं हुआ तो आरोपी ने सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने 3-4 साथियों के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर में घुसा तो घर के बाहर छोटी सी दुकान खोले उसके दादा कुर्सी कर बैठे थे उसने रोका तो उसे गोली मार दी जिससे वह वहीं ढेर हो गया। फिर वह घर के अंदर गया तो पीड़िता कमरे में पोंछा लगा रही थी तो उसने उसपर पर भी फायर किया पर वह मिस हो गया तो उसने कट्टे की बट और लात घूंसों से उसपर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घर में मौजूद उसकी बहन ने बचाने के लिए चिल्लाई तो वह घर से बाहर भाग निकला और घर से कुछ दूरी पर उसका चाचा आ रहा था। उसे भी गोली मार दी और अपने साथियों के साथ भाग गया।

●1 की मौत 2 घायल 1 ग्वालियर रेफर…

घटना में पीड़िता के दादा की मौत हो चुकी है। चाचा और पीड़िता खुद घायल हैं जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से उसके चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रिफर कर दिया गया है।

●पुलिस पर आरोप…

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रिपोर्ट की थी पर आरोपी पर कार्यवाही नहीं की गई और वह लगातार परिवार को धमका रहा था। हमें पुलिस से कई बार कहा पर पुलिस ने नहीं सुनी और अब यह घटना हो गई। अगर समय रहते पुलिस कार्यवाही करती तो यह वारदात न होती।

●SP बोले…

मामले में छतरपुर SP अगम जैन का कहना है कि घटना क्रम की जांच की जा रही है। आरोपी भोला अहिरवार पर पहले से ही नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला दर्ज है और वह उसी में राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था जिसको लेकर यह घटना क्रम हुआ है। आरोपी पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.