ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाकाल के प्रसाद पैकेट से हटेगी शिखर और ओम की तस्वीरें, कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर समिति ने लिया निर्णय

उज्जैन: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर समिति ने लड्डू प्रसाद पैकेट से महाकाल मंदिर के शिखर और ओम की तस्वीर हटाने का निर्णय लिया है। अब बहुत जल्द ही लड्डू प्रसाद के पैकेट तैयार करने का फैसला किया गया है। इस कदम का कारण मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश है, जिसमें प्रबंध समिति को था।

दरअसल, हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 24 अप्रैल 2024 को तीन महीने के भीतर लड्डू प्रसाद के पैकेट से ये तस्वीरें हटाने का निर्देश दिया गया था। मंदिर समिति ने कोर्ट से और समय मांगा था, जिसके तहत उन्होंने पुराने पैकेट के स्टॉक खत्म होने का अनुरोध किया। अब तीन महीने की अवधि पूरी हो चुकी है इसलिए नए पैकेट बनाने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, महंत सुखदेवानंद ब्रह्मचारी और अन्य धार्मिक नेताओं ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि प्रसाद के पैकेट पर ओम और शिखर की तस्वीरें लगाना गलत है, क्योंकि यह धार्मिक संवेदनाओं के खिलाफ है।लोग इन खाली पैकेट्स को डस्टबीन में फेंक देते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से अनुचित है। उनका तर्क था कि वैष्णो देवी मंदिर और अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में प्रसाद के पैकेट पर कोई चित्र नहीं होता, इसलिए महाकाल मंदिर को भी ऐसा ही करना चाहिए।

प्रबंध समिति की हालिया मीटिंग में लिए गए इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि अब महाकाल मंदिर का प्रसाद पैकेट धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करेगा। नई की जा रही पैकिंग में महाकाल के शिखर और ओम की तस्वीरें नहीं होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.