ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत,परिजनों ने हंगामा कर डॉक्टर को घेरा

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में रविवार की रात एक मरीज की मौत हो गई। उसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे हंगामा के बाद पुलिस की समझाइश पर परिजन शव लेने को राजी हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के संजय कॉलोनी में रहने वाले सुरेश रजक को घबराहट होने पर परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

लेकिन वहां किसी ने मरीज को ढंग से अटैंड नहीं किया और आधा घंटा बाद मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद आधा घंटा तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात की तो परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। आपको बता दें कि परिजनों ने ट्रामा सेंटर में हंगामा करते हुए डॉक्टर को घेर लिया था,पुलिस ने दरवाजे पर जैसे तैसे परिजनों को रोक लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.