ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपी में टूटेगा INDIA गठबंधन? सपा उम्मीदवारों की लिस्ट आते ही तिलमिलाई कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस की हार के एक दिन बाद अखिलेश यादव ने यूपी में बड़ा दांव खेल दिया है. अखिलेश ने यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए 6 सीटों पर सपा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. अब कहा जा रहा है कि सपा के इस फैसले से कांग्रेस नाराज हो गई है.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने से पहले उनसे बातचीत नहीं की. कांग्रेस सपा के साथ मिलकर यूपी में उपचुनाव लड़ना चाहती थी.

सपा से कांग्रेस क्यों है नाराज?

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, फूलपुर और मझवां सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस इन 6 में से 2 सीटों पर लड़ना चाहती थी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद मझवां सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. राय हाल ही में मझवां सीट से प्रभारी भी घोषित हुए थे.

वहीं यूपी उपचुनाव में कांग्रेस की डिमांड 5 सीटों पर लड़ने की थी, लेकिन अब अखिलेश ने 6 सीटों पर नामों की घोषणा कर कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेर दिया है.

कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में अखिलेश कुंदरकी और मीरापुर सीट पर भी प्रत्याशी घोषित करेंगे. सपा कांग्रेस के लिए सिर्फ गाजियाबाद सदर सीट छोड़ने के मूड में है.

अब यूपी में कांग्रेस क्या करेगी?

कांग्रेस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस वेट एंड वाच की स्थिति में है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सपा ने कांग्रेस को पहले कम सीटें देने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में अखिलेश 17 सीट देने को तैयार हो गए थे.

कांग्रेस अब बड़े स्तर पर इस विवाद को सुलझाने का प्रयास कर सकती है. यूपी में 2024 में इंडिया गठबंधन सबसे ज्यादा सफल रहा था.

अब सवाल- अखिलेश ने क्यों किया खेल?

एक सवाल यह भी है कि उपचुनाव में कांग्रेस को कन्फिडेंस में लिए बिना अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा क्यों की है? कहा जा रहा है कि अखिलेश हरियाणा में सीट न मिलने और महाराष्ट्र में पेच फंसने की वजह से यह दांव खेला है.

अखिलेश की पार्टी महाराष्ट्र में कम से कम 12 सीटों पर लड़ना चाहती है. हाल ही में पार्टी की तरफ से कांग्रेस को इस बाबत सूची दी गई है. कांग्रेस ने अब तक इस पर सपा को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है. ऐसे में सपा भी अपना दांव खेल रही है.

किन सीटों पर नाम घोषित हुए?

सपा की तरफ से करहल से तेज प्रताप यादव, मिल्कीपुर से अजित प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, सीसमाऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी और मझवां से ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया गया है.

सपा ने कुंदरकी, खैर, मीरापुर और गाजियाबाद सदर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. सपा सूत्रों के मुताबिक अगर कांग्रेस एक सीट लेने को राजी नहीं होती है, तो सपा अकेले ही सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.