ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कौन हैं जीशान सिद्दीकी, जिनकी एक फोन से बची जान, नहीं तो हो सकती थी हत्या?

एनसीपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह बांद्रा ईस्ट में निर्मल नगर के पास अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकल रहे थे तभी तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. बाबा सिद्दीकी को दो गोली लगी. इनमें से एक गोली उनके सीने में लगी. बाबा को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस हमले में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की भी हत्या हो सकती थी. जानकारी के मुताबिक, जीशान भी अपने पिता के साथ उसी गाड़ी में आने वाले थे लेकिन उसी टाइम उनके मोबाइल पर एक फोन आ गया और वो ऑफिस में ही रुककर बात करने लगे. जब तक वो बाहर आते तब उनके पिता को गोली लग चुकी थी. इस तरह एक फोन से उनकी जान बच गई नहीं तो पिता के साथ उनकी भी हत्या हो सकती थी.

कौन हैं जीशान सिद्दीकी?

32 साल के जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से कांग्रेस के विधायक और मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. उनका जन्म 3 अक्टूबर 1992 को मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के घर हुआ था. जीशान की शुरुआती शिक्षा और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुंबई से ही हुई. जुलाई 2015 में उन्होंने रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन से ग्लोबल मैनेजमेंट एंड पब्लिक लीडरशिप में मास्टर की डिग्री हासिल की.

जीशान 2019 में पहली बार विधायक बने. पिता की विरासत को संभालते हुए जीशान ने साल 2019 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीता. उन्होंने शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को 38,337 वोटों से हराया, जो मुंबई के तत्कालीन मेयर थे. जीशान साल 2021 में मुंबई भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने. जीशाना का विवादों से भी नाता रहा. साल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान रेमडेसिविर दवा की खरीद के संबंध कोई गड़बड़ी की थी. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जीशान के खिलाफ जांच का आदेश दिया था.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 3 शूटर थे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 3 शूटर शामिल थे. इनमें से तीनों की पहचान हो गई है. मुंबई पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे की तलाश जारी है. शूटरों की पहचान शिवा, धर्मराज और गुरमेल सिंह के रूप में हुई है. शिवा और धर्मराज यूपी के बहराइच का रहने वाला है जबकि गुरमेल हरियाणा के कैथल का रहने वाला है. तीनों शूटरों का लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.