ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले क्या बहराइच के आरोपियों का घर गिराया जा सकता है? भारत ने लेबनान की मदद में बढ़ाया हाथ, भेजी जा रही 33 टन मेडिकल सामग्री 3 दिवसीय दौरे पर UAE जाएंगे महानआर्यमन सिंधिया, इंडियन पीपल फोरम के यूथ चैप्टर की करेंगे अध्यक्षता चिता नहीं, खोदते हैं गड्ढा, फिर उसी पर करते हैं स्नान… ऐसे होता है बिश्नोई समाज में शवों का अंतिम सं... न पटाखे जले, न ही आई धुंध… फिर कैसे 400 के पार हो गया दिल्ली का AQI? पुलिस की स्पेशल यूनिट, फास्ट ट्रैक कोर्ट… बाल विवाह रोकने के लिए SC ने जारी की गाइडलाइन महाकाल मंदिर में VIP नियमों का उल्लघंन, CM शिंदे के बेटे ने किया गर्भगृह में प्रवेश स्कूल जा रही छात्राओं के अपहरण की कोशिश, चलती बाइक से कूद गईं छात्राएं कृषि मंत्री कंसाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले - प्रदेश में नहीं है खाद की कमी,आवश्यक मात्रा में कराया... क्या रमाकांत भार्गव होंगे बुधनी से BJP के प्रत्याशी? चुनाव प्रचार के लिए बना पोस्टर हुआ वायरल....

MP में एक और दिग्गज नेता के बेटे का पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, दादा हैं राज्यपाल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के एक और दिग्गज नेता के पोते का पुलिसकर्मीयों से बहस का वीडियो सामने आया है। कर्नाटक के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता थावरचंद गहलोत के पोते विशाल गहलोत का वीडियो वायरल है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। इससे पहले मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे का पुलिसकर्मियों से बहस का वीडियो सामने आया था।

मूर्ति विसर्जन का हो रहा था कार्यक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागदा जंक्शन के 56 ब्लाक इलाके में माता की मूर्ति विराजित की गई थी। शनिवार को मूर्ति विसर्जन के लिए चंबल नदी की ओर ले जाई जा रही थी। नदी का जलस्तर बढ़ा होने से बैरिकेड्स लगाए गए थे। बैरिकेड्स के आगे केवल सीमित संख्या में ही लोगों को भेजा रहा था।

पुलिस ने नदी के किनारे जाने से रोका तो बहस

राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते और आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत के बेटे विशाल गेहलोत, नपा अध्यक्ष संतोष गहलोत के पति ओपी गहलोत सहित अन्य माता विसर्जन के लिए आगे बढ़े तो बैरिकेड्स के समीप तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इस दौरान बहस शुरू हो गई। विशाल गहलोत आगे बढ़ा तो एएसआई पूजा राठौर ने उन्हें फिर रोका। यहां विवाद की स्थिति बन गई।

वहीं मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर विशाल ने अभद्रता की और मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। बहसबाजी के कुछ देर बाद माता मूर्ति विसर्जन के लिए आगे बढ़ गए। हालांकि संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिसकर्मियों की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एएसपी बोले- रोकने का प्रयास किया था

मामले में एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि नदी की ओर जाने की अनुमति केवल पांच लोगों की थी। वे अधिक संख्या में आगे जाना चाह रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। इसके अलावा कोई बात नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.