ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओवरलोड स्कूल ऑटो से गिरा छात्र, सिर पर चोट लगने से मौत

पन्ना : पन्ना जिले में एक स्कूली छात्र के स्कूल जाते समय ऑटो से गिरने से मौत का मामला सामने आया है जहां उसके सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना जिले के पवई के सिमरिया थाना अंतर्गत गनियारी गांव की है। जहां इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाला सुभाष सेन अपने घर से स्कूल वैन/ऑटो में बैठकर स्कूल जा रहा था। इस ऑटो में छात्र 10 से 15 (दर्जन भर से अधिक) छात्र सवार थे जो कि ऑटो से गिर गया और चलती ऑटो उसके सिर पर चढ़ते हुए निकल गया जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

यहां घटना के बाद ऑटो चालक भाग खड़ा हुआ जानकारी लगाने पर घायल बच्चे को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया ले गये पर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जहां डॉक्टर द्वारा चैकअप करने के बाद बच्चे/छात्र को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से इलाके में मातम, परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.