ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

25 सालों से भाजपा के पाप भोग रही है मध्यप्रदेश की जनता- जीतू पटवारी

गुना  : मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में 25 सालों से शासन कर रही भाजपा सरकार के पाप आम जनता को भोगने पड़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार को गुना जिले के अल्पकालीन दौरे पर आए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश में नशा माफिया सक्रिय होने, बेटियों-महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढऩे और बेरोजगारी जैसी मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए यह बात कही है।

पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश की जनता को भी देखना चाहिए कि जिन लोगों को वह 25 सालों से वोट देती आ रही है। उन्होंने युवाओं को नशे की गर्त में ढकेलने, बेरोजगार बनाने और प्रदेश को बलात्कार प्रदेश बनाने काम काम किया है। पटवारी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आइना दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के पापों की सजा आम जनता को मिल रही है।

बता दें कि गुना से श्योपुर जाने के दौरान जीतू पटवारी का स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी नजर आए। पटवारी ने गुना जिले के कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा बेटी बचाओ अभियान के बारे में जानकारी ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.