ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब, इस फिल्म में आने वाली हैं नजर

16 अक्टूबर की रात को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले ऑर्गेनाइज किया. इंडिया की मोस्ट आईकॉनिक ब्यूटी पेजेंट की ये 60वीं एनिवर्सरी थी, जिसमें मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को इस खिताब से नवाजा गया. यह इवेंट मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था. निकिता एक एक्ट्रेस हैं, जो कि 18 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं. इस इवेंट में यूनियन टेरिटरी को रिप्रेजेंट करने वाली रेखा पांडे सेकेंड रनरअप रहीं.

फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर नंदिनी गुप्ता ने निकिता के सिर पर ताज सजाया. इसके साथ ही नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाया. एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने इस इवेंट में परफॉर्म करने के साथ ही साथ रैंप वॉक भी किया. संगीता के अलावा इस इवेंट में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और राघव जुयाल जैसे और भी कई सेलिब्रिटी रेड कार्पेट पर नजर आए. निकिता ने एक टेलीविजन एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की है.

फिल्मों में कर चुकी हैं काम

फेमिना मिस इंडिया 2023 में 30 राज्यों के विनर ने पार्टिसिपेट किया. निकिता की बात की जाए तो उन्हें एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है, उन्होंने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा लिखा हुआ है. निकिता के लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है. निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटिल ‘चंबल पार’ है.

सोशल मीडिया पर कम एक्टिव

निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. उनके फॉलोअर्स की बात की जाए तो, इंस्टाग्राम पर उनके केवल 5 हजार फॉलोअर्स हैं. निकिता के अलावा ताडू लूनिया, जो फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2024 हैं, उन्होंने टाइम्स मिस ब्यूटी विद अ परपज अवार्ड मिला. वहीं एंजेलिया मार्रवीन, जो कि फेमिना मिस इंडिया मेघालय 2024 को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया अवार्ड से नवाजा गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.