ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगा दी आग, सामान जलकर खाक, जानिए पूरा मामला

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बेहद ही हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक शराबी पति ने मामूली बात पर पत्नी की पिटाई कर घर में आग लगा दी, जिससे घर का सारा सामान नगदी जेवरात जलकर खाक हो गया, गनीमत रही कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर खाली था, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। घटना के बाद पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले पर पड़ताल शुरू कर दी है। ज़िले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के घोरषा गांव के रहने वाले शराब के नशे धुत्त पति राम सजीवन का पत्नी शकुंतला बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिससे नाराज पति ने घर का सारा सामान इकट्ठा कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते घर का सारा सामान नगदी जेवरात जलकर खाक हो गया, गनीमत रही कि घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर खाली था, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। इस घटना के दौरान पत्नी व उसका बेटा उसे ऐसा करने से रोकने का प्रयास कर रहे थे तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की, जिससे आहत मां बेटे ने मामले की शिकायत ब्यौहारी थाने में की है, शिकायत पर से ब्यौहारी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.