ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत ने लेबनान की मदद में बढ़ाया हाथ, भेजी जा रही 33 टन मेडिकल सामग्री

भारत ने युद्धग्रस्त लेबनान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. भारत की ओर से लेबनान को 33 टन मेडिकल सामग्री भेजी जा रही है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि लेबनान को मानवीय सहायता भेजी जा रही है. कुल 33 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी जा रही है. आज 11 टन चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप भेजी गई.

इस खेप में हृदय संबंधी दवाएं, NSAIDs (गैर-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स), एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट, एंटीबायोटिक्स और एनेस्थेटिक्स सहित कई तरह के फार्मास्युटिकल उत्पाद शामिल हैं.

लेबनान की चल रही स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से मुकाबले के लिए सहायता प्रदान करने के लिए भारत द्वारा यह महत्वपूर्ण मदद भेजी गई है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में चिकित्सा सहायता की प्रकृति की पुष्टि की.

भारत ने लेबनान को मानवीय सहायता दी

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस खेप में हृदय रोगों की दवाएं शामिल है. चिकित्सा आपूर्ति की अतिरिक्त खेप जल्द ही भेजी जाएगी, जिससे देश की तत्काल स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्रबंधित करने की क्षमता मजबूत होगी. शेष आपूर्ति की दूसरी और तीसरी खेप आने वाले हफ्तों में भेजे जाने की उम्मीद है.

हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर इजराइल के हवाई हमले में अब तक 2,000 से अधिक लेबनानी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि हजारों की संख्या में घायल हैं और लगातार हमले के कारण लेबनान की चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह ठप हो गयी है. हमले से दक्षिणी बेरूत का कुछ हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. ऐसे में लेबनान में चिकित्सा सामग्री का अभाव हो गया है और भारत की इस मदद से उसे बहुत ही राहत मिलेगी.

इजराइली हमले से लेबनान में संकट

इससे पहले लेबनान ने भारत से पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत करने का आह्वान किया था. भारत में लेबनान के राजदूत रबी नरश ने लेबनान को चिकित्सा आपूर्ति के लिए भारत की मानवीय सहायता की सराहना की थी.

इस बीच दक्षिणी लेबनान में मौजूद बहुराष्ट्रीय शांति सेना ने इजराइल की कार्रवाई को पश्चिम एशियाई देश की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया था. बहुराष्ट्रीय शांति सेना ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन बताया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.