ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गौतम गंभीर ने हार के बाद छीना खिलाड़ियों का आराम, तीसरे टेस्ट से पहले 2 दिन तक करना पड़ेगा ये काम

घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला टूट चुका है. लगातार 18 सीरीज पर कब्जा जमाने के भारतीय टीम की बादशाहत खत्म हो गई है. 12 सालों के बाद न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई है, जिसने भारत को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में मात दी है. पुणे में मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है और अब उसकी नजर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले तीसरे मैच पर है. इस करारी शिकस्त के बाद हेड कोच गौतम गंभीर सख्त हो गए हैं. मुंबई टेस्ट से पहले उन्होंने जीत हासिल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

खिलाड़ियों का छिन गया आराम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब अगला मुकाबला 1 नवंबर से शुरू होने वाला है. इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इससे पहले रिकवरी के लिए 2 दिनों का आराम दिया गया है. यानि 27 और 28 अक्टूबर को रेस्ट के बाद खिलाड़ी फिर से अगले मैच की तैयारी में जुट जाएंगे. इस बीच टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सभी खिलाड़ियों को 30 और 31 अक्टूबर को दो दिन के प्रैक्टिस के लिए मौजूद रहने को कहा गया है. इसमें बड़ी बात ये है कि ये दोनों प्रैक्टिस सेशन अनिवार्य हैं. टीम का कोई भी खिलाड़ी इसे छोड़ नहीं सकता है. यानि खिलाड़ियों का एक दिन का आराम छिन गया है.

पहले होती थी छूट

बता दें अब तक मैच से एक दिन पहले प्लेयर्स के पास नेट प्रैक्टिस छोड़ने का विकल्प होता था. ताकि, वह मुकाबले के लिए फ्रेश रह सकें. ऐसे में आमतौर पर टीम के तेज गेंदबाज और सीनियर खिलाड़ी टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन छोड़ देते थे या फिर हल्की ट्रेनिंग करते थे. वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए भारतीय टीम में ये काफी आम प्रचलन था और खिलाड़ी लंबे समय से इसे ही फॉलो कर रहे थे. लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के नजरिए से जरूरी मुंबई टेस्ट से पहले गंभीर ने सख्ती बरतते हुए दोनों दिन ट्रेनिंग करना जरूरी कर दिया है.

WTC के फाइनल में जाने के लिए कितनी जीत जरूरी?

टीम इंडिया पुणे टेस्ट से पहले WTC के पॉइंट्स टेबल में 68.06 पर्सेंटेज पॉइंट के साथ टॉप पर बरकरार थी. लगातार दूसरी हार के बाद पर्सेंटेज पॉइंट अब घटकर 62.82 पर आ गया है. हालांकि, भारत अभी भी नंबर वन पर बना हुआ है. इस साइकल में अब रोहित शर्मा की टीम के पास कुल 6 मुकाबले बचे हैं, जिसमें 1 मैच न्यूजीलैंड और बचे हुए 5 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर पर हैं. अगर भारतीय टीम को बिना किसी टीम पर निर्भर हुए फाइनल में जगह बनानी है, तो इनमें से कम से कम 4 मैच जीतने होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.