ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या सिर्फ सनातनी त्योहार से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन ? दिवाली से पहले बागेश्वर महाराज ने उठाए सवाल

छतरपुर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिवाली पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही साथ सवाल उठाए हैं कि सनातनी पर्व आते ही आलोचना करने वाले क्यों सक्रिय हो जाते हैं। जब कुर्बानी के त्योहार और न्यू ईयर मनाने पर कोई भी सवाल नहीं उठता हैं, तो सनातनी पर्व आते ही आलोचनाओं करने वाले सक्रिय क्यों हो जाते हैं?

बागेश्वर सरकार ने कहा कि लोग कहते हैं कि दीपावली में जितना तेल खर्च होगा उतना गरीबों में बांट दिया जाए तो उनका कल्याण होगा। पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन लोगों से सवाल पूछा है कि अन्य धर्म के त्योहारों में जो आतिशबाजी होती है, जो जीव हिंसा होती है उससे पर्यावरण संतुलन नहीं बिगड़ रहा?

उन्होंने कहा कि नए साल में पूरे विश्व में आतिशबाजी होती है तब किसी का पेट खराब नहीं होता कि इतनी आतिशबाजी से पर्यावरण को नुकसान होगा या जब बकरीद मनाई जाती है तब किसी की जुबान नहीं खुलती कि जितने कुर्बानी के नाम पर बकरे काटे जाएंगे उतनी राशि गरीबों में बांट दी जाए तो गरीबों का भी कल्याण होगा और जीव हिंसा भी बचेगी। सिर्फ सनातन हिंदू धर्म को ही निशाना बनाया जाता है। यह देश का दुर्भाग्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.