ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले ताबड़तोड़ ट्रांफसर, लेकिन डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाने पर अड़ी कांग्रेस, आखिर क्यों?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से लागू हो गई है.चुनाव से पहले ही पुलिस अधिकारियों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर किए जा रहे हैं. इसी में गुरुवार को भी 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें से 15 मुंबई से हैं. इससे पहले बुधवार को ही महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक ने राज्य भर से 300 से ज्यादा पुलिस इंस्पेक्टर के ट्रांसफर कर दिए थे.

जहां महाराष्ट्र में सैकड़ों तबादले हो रहे हैं. वहीं कांग्रेस महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाने के लिए मांग पर अड़ी हुई है, जिसके लिए कांग्रेस लीडर नाना पटोले ने गुरुवार को भारत के चुनाव आयोग से 20 नवंबर के विधानसभा चुनावों के चलते डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की. उन्होंने ECI को एक पत्र लिखा और आरोप लगाया कि रश्मि शुक्ला एक कंट्रोवर्शियल ऑफिसर हैं. नाना पटोले ने लिखा की रश्मि शुक्ला ने बीजेपी का पक्ष लिया था और ऐसे में उनके पद पर बने रहने से महाराष्ट्र में निष्पक्ष चुनाव को लेकर संदेह पैदा होगा.

कांग्रेस की मांग को किया नजरअंदाज

नाना पटोले ने कहा कि चुनाव आयोग ने शुक्ला को हटाने के लिए कांग्रेस की मांग को नजरअंदाज कर दिया था लेकिन विपक्ष शासित पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड के पुलिस अधिकारियों को हटाने के लिए भाजपा की इसी तरह की मांग को चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 24 सितंबर और 4 अक्टूबर को पत्र लिखकर शुक्ला को हटाने की मांग की थी और जब ECI अधिकारियों ने 27 सितंबर को मुंबई का दौरा किया, तब भी पार्टी के एक डेलिगेशन ने यह मांग दोहराई थी.

“रश्मि शुक्ला का नजरिया कंट्रोवर्शियल”

कांग्रेस लीडर नाना पटोले ने आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर और जिला पुलिस अधिकारियों को विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने और उन्हें परेशान करने का आदेश दिया है. पुलिस मशीनरी विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर प्रेशर बना रही है और उन पर दबाव डाल रही है और धमकी भी दे रहा है. रश्मि शुक्ला का नजरिया पहले भी कंट्रोवर्शियल रहा है. वह विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग में शामिल थीं और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे.

“कंट्रोवर्शियल DGP को हटाना जरूरी”

यहीं नहीं उन्होंने आगे लिखा बीजेपी के सत्ता में आने के बाद, शुक्ला को डीजीपी पद पर नियुक्त किया गया था और उनके रिटायरमेंट के बाद भी उनका कार्यकाल गलत तरीके से बढ़ाया गया था. निष्पक्ष और अच्छे चुनाव माहौल के लिए कंट्रोवर्शियल डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाना जरूरी है, जो सत्तारूढ़ पार्टी की मदद करती है. चुनाव आयोग को उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लेना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.