ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी ने दिवाली पर राष्ट्रपति मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

पूरे देश में आज (गुरुवार) दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है. इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. पीएम दिवाली के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिवाली की शुभकामनाएं देने पहुंचे. राष्ट्रपति सचिवालय ने पीएम और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की.

पीएम मोदी ने साथ ही उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उप राष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही और उन्होंने भी पीएम मोदी से मुलाकात की. उपराष्ट्रपति सचिवालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की. तस्वीरें शेयर करते हुए सचिवालय ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.