ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाई-बहन को हुआ इश्क… शादी से घरवालों का इनकार, लड़की ने लगाई फांसी तो लड़के ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती को रिश्ते में भाई लगने वाले युवक से प्यार हो गया. वहीं, युवती ने भाई से शादी ना हो पाने के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमिका के आत्महत्या की खबर मिलते ही प्रेमी ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिवार वालों ने उसे समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया. जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के सोनासी गांव में रहने वाली रोली (17) को अपने ही पारिवारिक भाई संदीप से प्यार हो गया था. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रोली और संदीप शादी करना चाहते थे. दोनों ने इस बारे में परिवार से बात की, लेकिन परिवार वालों ने शादी से कराने से बिल्कुल मना कर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में तुम दोनों की शादी नहीं हो सकती है. बस फिर क्या था इस बात से परेशान होकर रोली ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

संदीप ने भी खाया जहर

रोली का फंदे पर झूलता हुआ देख परिवार की आंखे फटी की फटी रह गई. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं, गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी होते ही संदीप ने भी जहर खा लिया. संदीप के जहर खाने की जानकारी होते ही परिजनों ने संदीप को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया.

गांव में छाया सन्नाटा

संदीप की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद से ही पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है. वहीं, पुलिस दोनों परिवार से पूछताछ कर रही है. पुलिस आत्महत्या से संबंधित सभी कारणों की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.