ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सौतन बन गई शैतान,दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी पर चाकुओं से किया हमला

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक व्यक्ति की पहली पत्नी पर सौतन ने चाकू से हमला कर दिया। दीपावली के दिन पत्नी और सौतन के बीच विवाद हो गया था, गुस्साई सौतन ने चाकू से हमला कर दिया, घायल महिला को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लाया गया है। सोहागी थाने के रायपुर सोनोरी चौकी अंतर्गत चौरा गाँव की घटना यह घटना है, पुलिस ने मामला दर्ज कर सौतन को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि जिले के त्यौंथर तहसील के सोहागी थाना क्षेत्र से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है ,यहां दीपावली के दिन एक सौतन ने एक शख्स की पहली पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है जानकारी के मुताबिक सोहागी थाना के चौरा गांव में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला एक ही पति की दो पत्नियों के बीच विवाद हो गया है।

इस दौरान सौतन ने युवक की पहली पत्नी के ऊपर चाकू चला दिए, जिस से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई पुलिस ने पूछताछ कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है ,वहीं इस पूरी घटना के बाद घायल महिला का वीडियो सामने आया जो काफी डरावना है, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है आगे जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.