ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भिंड में दामाद को थप्पड़ जड़ने पर चली गोलियां, 3 घायल

भिंड: भिंड में मामूली विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां दामाद को थप्पड़ मारने पर एक पक्ष ने दूसरे पर दनादन गोलियां चला दी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की है।

मामला भिंड के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव भीकमपुरा का है। जहां शौच को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। एक पक्ष के घर का दामाद सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया था, उसी दौरान दूसरे पक्ष ने दामाद को कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी ने दामाद को थप्पड़ जड़ दिया। दामाद को थप्पड़ मारने के बाद दूसरा पक्ष बात करने के लिए पहले पक्ष के घर पहुंचा। पहले पक्ष के लोगों ने विवाद के दौरान दुनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच में जुट गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.