ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर के छत्रीपुरा में विवाद, पेट पर लात मार गर्भपात की धमकी दे रहे थे उपद्रवी

इंदौर। छत्रीपुरा (रविदासपुरा) में पथराव करने वाले मुस्लिम युवक महिलाओं के साथ अश्लीलता कर रहे थे। आरोपितों ने गर्भवती महिला को पेट पर लात मारकर गर्भपात करने की धमकी दे डाली। बच्चियों और पुरुषों को बचाने के लिए महिलाओं को घरों के दरवाजे बंद करना पड़े।

घटना स्थल छत्रीपुरा थाना और एसीपी कार्यालय से महज 100 मीटर दूरी पर है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपित सलमान, शानू और उसके साथी अक्सर विवाद करते हैं। गणेश चतुर्थी पर भी परिवार को धमकाया था। दोपहर में बच्चियों से मारपीट करने वाले बदमाश आठ माह की गर्भवती महिला को भी धमका रहे थे।

सलमान ने ललकारते हुए कहा कि इसको बाहर निकालो और लात मारकर गर्भपात कर देंगे। शानू के घर से शकीला ने छत से पत्थर फेंके। बहन नाहिदा ने भी महिलाओं पर ईंट से हमला किया। वृद्धा ने स्वजन को बचाने के लिए दरवाजा लगाया तो आरोपितों ने कहा- आज रात हत्या कर देंगे।

हिंदू परिवार की महिलाओं में दहशत है। उनका कहना है कि पटाखे को लेकर विवाद करने वाले मुस्लिम युवक घर खाली करवाना चाहते हैं। जिस जगह हमला हुआ वहां हिंदू परिवार के चार मकान हैं। आरोपित प्रताड़ित कर उन्हें भगाना चाहते हैं।

दुकान पर ही हत्या की धमकी दे रहे थे आरोपित

पथराव का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपित चुन-चुनकर पत्थर फेंक रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि हमले में घायल युवक की रेलवे स्टेशन पर जूते की दुकान है। आरोपित दुकान पर ही हत्या की धमकी दे रहे थे। हथियार (पिस्टल) दिखाकर धमकाया जा रहा था।

आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया था। घटना के बाद भाजपा नेता और हिंदू संगठन के सैकडों लोग जमा हो गए। छत्रीपुरा, कागदीपुरा और बियाबानी तक पुलिस बल तैनात करना पड़ा। विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ समर्थकों के साथ पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.