ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चीनी लेने घर से निकला युवक, अगले दिन नहर में मिली लाश, परिजन बोले- बेटे को मार डाला

उत्तर प्रदेश के औरैया में दीपावली का सामान लेने घर से निकले युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में पड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर की है. यहां के रहने वाले अजय कुशवाह शुकवार की शाम को घर से चीनी लेने के लिए बाइक से निकला था. उसके घर वाले देर रात तक उसका इंतजार करते रहे. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. शनिवार सुबह अजय का शव ग्रामीणों ने जैनपुर के पास खाकी नहर में पड़ा देखा. उन्होंने परिजनों को जानकारी दी. सूचना पुलिस को दी गई.

नहर में मिला युवक का शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिंक टीम घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस को शव के पास से बाइक, कुछ शराब के पाउच और अन्य सामान पड़ा मिला है. क्षेत्राधिकारी अजीतमल अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को 112 पर सूचना प्राप्त हुई. अजीतमल थाना क्षेत्र के खाकी नहर में अजय कुशवाहा निवासी ग्राम जैनपुर थाना अजीतमल जिला औरैया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी भरे बंबा में मिला है.

पानी में डूबने से हुई मौत

इस सूचना पर वह खुद कोतवाली प्रभारी अजीतमल और फॉरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जानकारी से मौके पर पैरासिटामोल टेबलेट, शराब की रैपर, पानी की बोतल, मेडिकल कार्ड तथा बाइक खड़ी मिली. मृतक अपने घर से शाम को 7 बजे मार्केट में चीनी लेने के लिए अपनी बाइक से निकला था. मृतक के परिजनों द्वारा अपने रिश्तेदारों पर आरोप लगाए जा रहे हैं. आरोपों की भी गहराई से छानबीन की जा रही है. प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत होना पाया जा रहा है. मृतक के शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.