ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत; कई घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. एक यात्री बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना पर बचाव टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक लोग सवार थे.

इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया. घायलों को बस से बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर एबुंलेंस भी बुला ली गई है.

कहां हुआ हादसा?

यह हादसा अल्मोड़ा के मार्चुला के पास हुआ है. बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी. बस को रामनगर जाना था. एक अधिकारी ने बताया कि यूजर्स कम्पनी की बस हादसे की शिकार हुई है. बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है. मरने वालों की संख्या 15 से ज्यादा हो सकती है.

जिस जगह हादसा हुआ है, वह पहाड़ी इलाका है. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बस खाई में गिरी है. पास से ही एक छोटी नदी गुजर रही है. मौके पर स्थानीय लोग खड़े दिखाई देते हैं.

अधिकारी बोले- हादसे की जांच होगी

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी. क्या बस का ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था या वाहन में कोई तकनीकी समस्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है. बस की कितनी रफ्तार में थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायलों की संख्या को देखते हुए अल्मोड़ा जिला अस्पताल और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट रहने को कहा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.