ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केरल: पद्मनाभ स्वामी मंदिर पर 7 साल का GST बकाया, मिला 1.57 करोड़ रुपये का नोटिस

केरल के तिरुवनन्तपुरम में पद्मनाभ स्वामी मंदिर है. यह मंदिर सालों से श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. अब जीएसटी विभाग ने मंदिर प्रबंधन को नोटिस भेजकर 1.57 करोड़ रुपये के बकाया जीएसटी भुगतान की मांग की है. नोटिस में इस बात का जिक्र है कि मंदिर पर सात साल से जीएसटी बकाया है.

विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस के मुताबिक, मंदिर को कई तरीके से आय होती है. इनमें भक्तों की ओर से चढ़ाये गए कपड़े भी शामिल हैं, जिनसे मंदिर प्रबंधन को काफी आय होती है. इसके अलावा मूर्तियों की बिक्री से होने वाली आय भी शामिल है. साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालु हाथियों को किराए पर लेते हैं, जिससे मंदिर को आमदनी होती है.

सात साल से जीएसटी का भुगतान नहीं किया

अधिकारियों के मुताबिक, मंदिर प्रबंधन ने सात साल से जीएसटी का भुगतान नहीं किया है. इसके बाद मंदिर प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है. वहीं, इस मामले पर मंदिर के अधिकारियों ने स्पष्टीकरण दिया है. उनका कहना है कि मंदिर को टैक्स में कई तरीके की छूटें हैं. इस अवधि के दौरान टैक्स योग्य आय केवल 16 लाख रुपये ही है, जिनमें से तीन लाख रुपये चुकाए जा चुके हैं. विभाग के मुताबिक, मंदिर प्रबंधन ने बकाया टैक्स 2017 से जमा नहीं किया है. राशि का भुगतान नहीं करने पर जुर्माना लगेगा. जुर्माना नहीं देने पर 18 प्रतिशत ब्याज का भी लगेगा.

पद्मनाभस्वामी मंदिर तिरुअनन्तपुरम में स्थित है. यहां भगवान विष्णु की पूजा होती है. 1733 ई. में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया. त्रावनकोर के महाराजा मार्तड वर्मा ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था. यहां मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति है, जोकि श्रद्धालुओं के लिए सालों से आस्था का केंद्र बना हुई है. इस मंदिर में भगवान विष्ण की मूर्ति शयन मुद्रा में विराजमान है. भगवान विष्णु की विश्राम करने की अवस्था को ‘पद्मनाभ’ कहा जाता है, यहीं वजह है इस मंदिर को पद्मनाभस्वामी मंदिर कहा जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.