ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोगों के पैरों में प्रधानमंत्री ट्रूडो की तस्वीरें… कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले का अनोखा विरोध

इंदौर : कनाडा में एक के बाद एक हिंदू और हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। वहीं हमले को लेकर जहां अलग-अलग संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस ने इंदौर में अलग तरह से विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर कनाडा के प्रधानमंत्री के फोटो लगाकर विरोध जताया है जो सुर्खियों में बना हुआ है।

देशभर में कनाडा में जिस तरह से हिंदुओं पर अलग-अलग तरह से घटनाएं घटित हो रही है। उसके चलते जमकर विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने इंदौर में कनाडा में रह रहे हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर अनोखे तरीके से विरोध जताया है। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के रीगल चौराहे पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो के फोटो लगाकर उसे पर जस्टिस ट्रूडो मुर्दाबाद लिखकर उसे सड़क पर चिपका दिया है। इस दौरान जस्टिस ट्रूडो के ऊपर से कई गाड़ियां भी गुजर रही है। फिलहाल कांग्रेस ने जिस तरह से विरोध जताया है। वह सुर्खियों में बना हुआ है। वही अब देखना होगा कि कांग्रेस ने जिस तरह से हिंदुओं के पक्ष में आवाज उठाई है। उसके बाद अब अन्य हिंदूवादी संगठन किस तरह से मोर्चा संभालते हैं। यह देखने लायक रहेगा।

बता दें कनाडा में पिछले कुछ दिनों से हिंदू मंदिर और हिंदुओं पर हमले किया जा रहे हैं। पिछले दिनों ही वहां पर मौजूद दो मंदिरों पर हमला होने के साथ ही हिंदुओं को टारगेट कर उनके साथ मारपीट की गई है और यह बात सामने आ रही है कि वहां पर रहने वाले खालिस्तान समर्थकों के द्वारा इस तरह से घटनाक्रम को अंजाम दिया है। उसी के चलते कांग्रेस ने इस तरह से अनोखा प्रदर्शन कर विरोध जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.