ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… MP में छठ पर्व पर चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

भोपाल : रेल प्रशासन द्वारा छठ पर्व को देखते हुए हो रही अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से सामान्य यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 01101/01102 एलटीटी-दानापुर-एलटीटी के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो मध्यप्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

पश्चिम मध्य रेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस अनारक्षित स्पेशल गाड़ी के कुल 20 कोच होंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव कर गंतव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 01102 दानापुर-एलटीटी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आठ नवंबर को दानापुर से दोपहर 12 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सतना, जबलपुर, इटारसी और अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन एलटीटी पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.