ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या…सिर पर बेलन से किया हमला, फिर मौके से भागा

इंदौर : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बेटे ने ही अपनी मां पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने पूरे ही मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के महू नाका का है। जहां रहने वाली पिंकी का अपने पति शंकर से पारिवारिक विवाद चल रहा था देर रात मृतक महिला रेखा बाई अपने बेटे शंकर को लेकर शंकर की पत्नी पिंकी से विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान पत्नी पिंकी और सास रेखा बाई में जमकर विवाद हुआ और विवाद के दौरान ही रेखा के बेटे शंकर ने अपनी मां के सिर पर रोटी बनाने के चकले से हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने रेखा को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान 62 वर्षीय रेखा की मौत हो गई। इसके बाद जैसे ही बेटे को अपनी मां की मौत की मौत की जानकारी लगी वह घटना स्थल से फरार हो गया। फिलहाल अस्पताल से ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मामले में हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.