ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM मोहन ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं, उज्जैन में छठ के कार्यक्रम में वर्चुअली होंगे शामिल

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समस्त प्रदेश और देशवासियों को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छठी मैया की कृपा आप सभी पर अनवरत बरसती रहे, आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना करता हूं।

डॉ मोहन यादव उज्जैन मिथिलांचल विकास समिति द्वारा आयोजित छठ पर्व कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इसके पहले बुधवार देर रात समिति की ओर से डॉ यादव को पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वे वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे। समिति की ओर से छठ पर्व का आयोजन सुबह उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विक्रम सरोवर में किया जा रहा है। छठ पर्व पर होने वाली सूर्य देवता की उपासना एवं पूजा-अर्चना में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.