ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना में 10 साल की बालिका से दुष्कर्म, जंगल में बेसुध मिली, भोपाल रेफर

गुना। जिले के म्याना थाना क्षेत्र में एक 10 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका बुधवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे जंगल में निर्वस्त्र बेसुध अवस्था में मिली थी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बालिका को भोपाल रेफर कर दिया गया है।

बालिका के माता-पिता और अन्य ग्रामीण उसे तलाशते हुए जंगल में पहुंचे थे। उसके निजी अंगों में रक्तस्राव हो रहा था। सबसे पहले सिरसी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की डायल हंड्रेड गाड़ी से बालिका को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। थाना क्षेत्र म्याना का होने से अब मयाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मामले में 15 घंटे बाद भी अज्ञात आरोपित की पहचान नहीं हो सकी है। जिले की म्याना, सिरसी, उमरी और बमोरी यानी चार थानों की पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। एसडीओपी गुना विवेक अस्थाना का कहना है कि जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 10000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

मां के साथ बाजार गई थी बालिका

एसडीओपी विवेक अस्थाना ने बताया बालिका अपनी मां के साथ बाजार में मक्का बेचने गई हुई थी। इस दौरान घर लौटते समय एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार आया और बालिका की मां से कहा दुकानदार से तुम पूरे रुपए लेकर नहीं आई हो। मेरे साथ चलो या अपनी बेटी को भेज दो मैं पूरे रुपए दिला दूंगा। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति बालिका को मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आया तो बालिका की मां ने अपने पति को मौके पर बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने और पति-पत्नी ने अपनी बेटी की तलाश की करीब 9:30 बजे वह जंगल में मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां उसकी गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.