ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंडला में 5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू, पिंडरई रेलवे चौकी से पकड़कर सर्प मित्र ने जंगल में छोड़ा

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नैनपुर विकासखंड के ग्राम पिंडरई में रेलवे क्रॉसिंग की चौकी के अंदर 5 फीट का कोबरा नाग निकला है। जिसकी सूचना नैनपुर में रहने वाले सर्प विशेषज्ञ पियूष खरे को दी गई, सर्प विशेषज्ञ ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर 5 फीट के कोबरा नाग का रेस्क्यू किया और उसको सुरक्षित अनुकूल वातावरण में छोड़ दिया गया है। सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि यह भारत देश का दूसरा नंबर का जहरीला सांप है जिसमें न्यूरोटोक्सीन नाम का जहर पाया जाता है।

 सर्प विशेषज्ञ ने आम लोगों से अपील की है कि वन्य जीव दिखाई देने पर उन्हें किसी प्रकार का नुकसान ना पहुंचाएं तत्काल वन अमले या उनसे जुड़े व्यक्ति से संपर्क करें। सूचना पर तत्काल सर्पमित्र पियूष खरे मौके पर पहुंच गए थे और सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है ,दोपहर के समय 5 फीट लंबे सांप को देखकर हड़कंप मच गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.