ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘हिमांशु को छोड़ना नहीं…’, युवती ने मां को भेजा वीडियो मैसेज और कर ली खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवती ने अपनी मां को वीडियो मैसेज भेजकर सुसाइड कर ली है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह युवती एक जिम में काम करती थी. आरोप है कि जिम ट्रेनर ने युवती को झांसे में लेकर उसका यौन शोषण किया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है.

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र में गणेशगंज मोहल्ले का है. पुलिस के मुताबिक सुसाइड करने वाली लड़की की पहचान स्नेहा कुमारी उर्फ जिया (19) के रूप में हुई है. जिया ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया और यह वीडियो अपनी मां को वॉट्सऐप पर भेज दिया. इस वीडियो में युवती ने अपनी मां को मैसेज दिया था कि वह जिम ट्रेनर हिमांशु यादव के प्यार में थी, लेकिन हिमांशु ने उसे धोखा दिया है. जिया की मां ने यह वीडियो देखा तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव और उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है.

आरोपी पर ब्लैकमेल करने का आरोप

इस घटना के संबंध में पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी इलाहाबाद बैंक के पास पीली कोठी पर बनी न्यू बेयरलेस जिम में काम करती थी. उसने आरोप लगाया कि इस जिम के मालिक आकाश गुप्ता व सानू जिम ट्रेनर, विशाल पुरवार, हिमांशु यादव आदि ने उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. यही नहीं, हिमांशु यादव उनकी बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण करते हुए ब्लैकमेल कर रहा था.

फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

इसी संबंध में उनकी बेटी ने शनिवार को आरोपी के साथ बात की और इसके तत्काल बाद उसने फांसी लगा लिया. मृतका ने अपने वीडियो मैसेज में अपनी मां को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि वह हिमांशु को ना छोड़े. उरई सर्किल के डिप्टी एसपी उमेश कुमार पांडे के मुताबिक लड़की का वीडियो चैट देखा जा रहा है. इस मामले में फोरेंसिक टीम की मदद से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.