ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना में सरकारी टीचर को आया हार्ट अटैक,अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में आरोन इलाके में पदस्थ एक सरकारी टीचर की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई है, अचानक सरकारी टीचर को बेचैनी हुई और वह गिर पड़े थे। परिवार वाले तत्काल उनको अस्पताल ले गए यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामप्रकाश शर्मा आरोन के ग्राम बनवीर खेड़ी के रहने वाले थे और सरकारी टीचर थे, राम प्रकाश आरोन में ही पदस्थ थे।

 रविवार को उन्हें घबराहट बेचैनी हुई और कुछ पल में ही वह नीचे गिर गए। तत्काल उनको अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें की मौसम में ठंडक आते ही हार्ट अटैक के मामले सामने आने लगे हैं और इन दिनों अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लगी हुई है। सरकारी टीचर रामप्रकाश शर्मा को अचानक बेचैनी हुई थी मृत्यु का कारण हार्ट फेल होना बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.