ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशा करते समय हुआ था झगड़ा, नशेड़ियों ने पत्थर से कुचलकर दोस्त को मार डाला

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां आंवला थाना क्षेत्र में नशेड़ियों ने अपने ही एक दोस्त को पत्थरों से कुचलकर मार डाला है. शव की पहचान मनौना गांव के रहने वाले शरीफ के रूप में हुई है. वारदात के अगले दिन शव मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने गांव के ही दो अन्य नशेड़ियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. बताया जा रहा है कि मनौना गांव के बाहर आम के बाग में यह तीनों लोग बैठकर स्मैक पी रहे थे.

इसी दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल आंवला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक शरीफ का शव बिसौली रोड स्थित आम के बाग में मिला है. पुलिस ने मौके से वह पत्थर भी बरामद किया है, जिससे युवक की हत्या में इस्तेमाल किया गया है. इसी के साथ मौके से कुछ नशीली दवाएं व इंजेक्शन भी मिले हैं.

गांव के बाहर बाग में पड़ा था शव

मृतक शरीफ के ममेरे भाई अमजद ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई नशे का आदी है. वह दिन भर शराब व स्मैक के नशे में रहता है. उसने बताया कि शनिवार की रात वह घर नहीं आया था. रविवार की सुबह किसानों ने सूचना दी कि बाग में उसका शव पड़ा है. इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे. देखा तो शरीफ का शव खून से लथपथ पड़ा था. तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा किया है.

दो नशेड़ियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक इस मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. परिजनों के मुताबिक उनका गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी. शनिवार की रात गांव में बरात आई थी. इसमें डीजे पर डांस हो रहा था. यही देखने के लिए शरीफ भी गया था. इस इनपुट के बाद पुलिस ने बारात का वीडियो भी कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक मामला काफी हद तक साफ हो चुका है, हालांकि इस संबंध में कुछ भी कहने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसमें पता चल सकेगा कि वास्तव में शरीफ की मौत की वजह क्या है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.