ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कासगंज: घर के लिए मिट्टी लेने पहुंची थीं महिलाएं, अचानक ढह गया टीला, दब गईं एक दर्जन महिलाएं… 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मिट्टी खोदते समय मिट्टी के टीले के नीचे एक दर्जन महिलाएं दबी. वहीं, इस पूरे हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने राहत बचाव का काम शुरू किया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा की है.

मोहनपुरा के नजदीक नेशनल हाईवे 530 का निर्माण हो रहा है. निर्माण के दौरान खुदाई करके मिट्टी निकाली जा रही थी. इसी मिट्टी को लेने के लिए मंगलवार की सुबह महिलाएं हाईवे किनारे पहुंची थी. महिलाएं मिट्टी भर ही रही थी कि अचानक से एक मिट्टी का टीला उन पर खिसक गया और करीब एक दर्जन से अधिक महिलाएं उसके नीचे दब गई. घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंची. वहीं बाद में मौके पर जिला के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे.

मिट्टी में दबने से हुई 4 की मौत

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से राहत बचाव का काम पूरा किया. इस पूरे हादसे में एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. घटना को लेकर सीएम योगी ने दुख जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

CM योगी ने जिला प्रशासन को दिए मदद के निर्देश

इसी के साथ सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.