ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवक की मौत के बाद परिजनों का चक्काजाम, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कांग्रेसियों ने सजा ली चिता

रीवा । जिले के सेमरिया में युवक के पेट पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने सोमवार रात सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

परिजनों ने हनुमान बारगाही नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया

परिजनों ने हनुमान बारगाही नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया, वह भी जान गंवाने वाले अजय केवट के मोहल्ले का ही रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ पांच बार पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

युवक की मौत कैसे हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है

पुलिस ने बताया कि हमला किसने किया और युवक की मौत कैसे हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आक्रोशित परिजनों को समझाइश दी गई। साथ ही आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की बात कहीं गई है।

जब शिकायतें की गई तब वैधानिक कार्रवाई भी की गई थी

आक्रोशित परिजनों ने कहा कि पहले भी जब शिकायतें की गई थी तब वैधानिक कार्रवाई भी की गई थी। इधर, मामले पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया है।

लंबे समय से विवाद के कारण आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी

अजय केवट की पत्नी ज्योति केवट ने कहा कि मेरे पति की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। मेरे पति और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट भी की थी।

अगर पुलिस कोई एक्शन लेती तो मेरे पति आज जिंदा होते

आला अधिकारियों से लेकर थाने तक पांच बार शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते अगर पुलिस कोई एक्शन लेती तो मेरे पति आज जिंदा होते। मुझे न्याय नहीं मिला तो खुद भी जहर खा लूंगी और साथ में बच्चों को भी जहर खिला दूंगी।

किसी धारदार हथियार से वार किया गया था, पूरी घटना क्या और कैसे हुई, पता नहीं

थाना प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया कि गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके पेट में किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। पूरी घटना क्या और कैसे हुई है। उसके संबंध में परिजन और मौजूद लोग अभी ठीक-ठीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.