ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टूट रहा मुस्लिम देशों का सब्र, अरब के क्रोध को अमेरिका कैसे करेगा शांत?

अरब में छिड़ी जंग की वजह से इजराइल के खिलाफ दुनियाभर में गुस्सा बहुत बढ़ गया है. कई देशों में तो अरब और यहूदियों में जंग शुरू हो गई है. कई मुस्लिम देशों ने इजराइल का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है. दुनिया भर से जो रिपोर्ट और तस्वीरें आ रही हैं, वो इस बात का सबूत हैं कि अरब देश इजराइल के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. सवाल यही है कि ऐसी स्थिति में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या करेंगे? उनकी नीति क्या होगी?

एम्स्टर्डम में अरब और यहूदियों के बीच एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हुई. झड़प और हाथापाई की गई. एम्स्टर्मडम की तरह ही पेरिस में जबरदस्त बवाल हुआ. दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ उत्पात मचाने लगे तो हालात बेहद खराब हो गए. स्थिति बेकाबू हुई तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले छोड़े गए. बावजूद इसके भीड़ काफी देर तक बवाल करती रही. नीदरलैंड्स से लेकर फ्रांस तक अरब मूल और यहूदियों की जंग बेहद तेज हो गई है.

तुर्किए ने खत्म किए इजराइल से संबंध

इजराइल के खिलाफ दुनियाभर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इजराइल विरोध की ये लहर लगातार बड़ी होती जा रही है. तुर्किए ने तो इजराइल से अपने सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं. 13 नवंबर को इस बात की घोषणा खुद तुर्किए के राष्ट्रपति ने की थी. राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन ने कहा कि हमने यानी तुर्किए ने एक राज्य और सरकार के रूप में इजराइल के साथ अपने संबंध खत्म करने का निर्णय लिया है. तुर्किए भविष्य में इजराइल के साथ सहयोग विकसित करने या संबंध बहाल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएगा.

सीरिया ने भी अपनाए सख्त तेवर

रियाद में OIC की बैठक में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने भी इजराइल के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए. असद ने कहा, गाजा में नरसंहार को रोकना हमारी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए. हमारी जंग उस देश से है, जो कोई आधिकारिक देश नहीं है. इजराइल एक बर्बर देश है, उसे नियम-कायदे और मानवता की परवाह नहीं है. मुझे लगता है कि हमारी इस बैठक का कोई अच्छा परिणाम निकलेगा.

जाहिर है अरब और मुस्लिम देशों का सब्र टूट रहा है. उनका गुस्सा भड़क रहा है. अब सवाल यही है कि अमेरिका अरब के क्रोध को कैसे शांत करेगा? क्या अमेरिका जंग से अपने कदम पीछे खींचेगा? या अब अरब के समीकरण बदलने जा रहे हैं? इन सवालों का जवाब तो भविष्य में मिलेगा, लेकिन सच ये है कि इजराइल रुकने वाला नहीं है.

इजराइल नहीं रोक रहा हमले

दुनियाभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन और ग्लोबल क्रोध से के बावजूद इजराइली सेना गाजा और लेबनान में भीषण हमले कर रही है. 24 घंटे के अंदर गाजा में इजराइल ने जबरदस्त बमबारी की. इस बमबारी में एक दर्जन से ज्यादा लोग बेमौत मारे गए. इजराइल के ये हमले इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि इजराइल अमेरिका की बात भी नहीं मानेगा, वो हमला तब तक जारी रखेगा, जब तक कि हमास का संपूर्ण खात्मा नहीं हो जाता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.