ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जान्हवी कपूर या खुशी कपूर, दोनों बहनों में से किसका बॉयफ्रेंड है ज्यादा अमीर?

फिल्मी इंडस्ट्री में कई भाई-बहनों की जोड़ियां हैं, जो बड़े-बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं. सनी देओल और बॉबी देओल, करिश्मा कपूर-करीना कपूर, विकी कौशल-सनी कौशल, सलमान खान-सोहेल खान समेत कई सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. लेकिन एक बहनों की जोड़ी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की भी है. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियां फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है वहीं खुशी की डेब्यू फिल्म भी रिलीज हो चुकी है.

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. एक तरफ जान्हवी अब खुलकर शिखर पहाड़िया के साथ नजर आती हैं. अंबानी परिवार का फंक्शन हो या फिर मंदिर जाना हो, अक्सर जान्हवी और शिखर को साथ देखा जाता है. करण जौहर के शो पर जान्हवी अपने और शिखर के रिश्ते पर मुहर भी लगा चुकी हैं. वहीं छोटी बहन खुशी कपूर यंग एक्टर वेदांग रैना के साथ अपने लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं.

किसके पास है ज्यादा दौलत?

कपिल शर्मा के शो पर वेदांग को कॉमेडियन और करण जौहर ने कई दफा खुशी के नाम पर छेड़ा था और वो काफी ब्लश करते नजर आए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर में से किसके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के पास ज्यादा दौलत है. चलिए विस्तार से जानते हैं.

शिखर पहाड़िया और वेदांग रैना की नेटवर्थ

  • शिखर पहाड़िया – शिखर पहाड़िया पॉलिटिकल फैमिली से आते हैं. शिखर के नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. जान्हवी और शिखर एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. दोनों ने साथ में पढ़ाई भी की है. शिखर पहाड़िया का जन्म साल 1996 में मुंबई में हुआ है. उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश और धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. लंदन से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है. बिजनेसमैन होने के साथ-साथ शिखर एक प्रोफोशनल पोलो प्लेयर भी हैं. इसके अलावा शिखर पहाड़िया लंदन बेस्ड फर्म में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट की जॉब भी कर चुके हैं. साल 2018 में उन्होंने अपना एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया है. खबरों की मानें तो शिखर की नेटवर्थ 83 करोड़ रुपये हैं.
  • वेदांग रैना – वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ ‘द आर्चीस’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. एक्टर होने के साथ-साथ वेदांग सिंगर और मॉडल भी हैं. वेदांग कश्मीरी पंडित हैं. ‘खालिद टाक’, ‘द वीकेंड्स अर्नड इट’ जैसे कवर्स के लिए वेदांग परफॉर्म भी कर चुके हैं. हालांकि वेदांग का करियर अभी शुरू ही हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल एक्टर 3 करोड़ की नेटवर्थ महज 3 करोड़ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.