ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मार्च में दिए थे जल कर के गलत बिल, अब 900 रुपए पर लगा दी 90 की पेनाल्टी

ग्वालियर। दिसंबर 2023 में ई-नगर पालिका पोर्टल पर हुए साइबर अटैक के कारण मार्च 2024 में शहर में कई जलकर उपभोक्ताओं को तीन माह का अतिरिक्त बिल थोप दिया गया। उपभोक्ताओं को तीन माह में 450 रुपये का पानी का बिल जमा करना पड़ता है, लेकिन मार्च माह में उन्हें 900 रुपये के बिल दिए गए थे।

तब से लेकर अब तक जारी हुए बिलों में लगातार 450 रुपये की राशि जुड़कर आ रही थी, लेकिन हाल ही में जारी हुए बिलों में अब इस राशि पर 90 रुपये ही पेनल्टी और थोप दी गई है। इससे बिल की राशि और बढ़ गई है।

अभी तक ठीक काम नहीं कर रहा सिस्टम

  • इस माह कई उपभोक्ताओं को 990 रुपये की राशि के बिल दे दिए गए हैं। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन बिलों में अब भी संशोधन नहीं हो रहे हैं।
  • पीएचई के अधिकारियों का दावा है कि ऐसा इक्का-दुक्का मामलों में ही हुआ होगा, जबकि ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में है।
  • ऐसे में अधिकारी अब मामले को चेक कराकर बिलों में संशोधन कराने और पेनाल्टी हटाने का आश्वासन दे रहे हैं। ई-नगर पालिका पोर्टल का संचालन भोपाल स्तर से होता है। इस पोर्टल पर दिसंबर 2023 में साइबर अटैक हुआ था।

अब तक ठीक नहीं हुआ पोर्टल

साइबर हमले के बाद चार माह तक पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा था। नगरीय विकास विभाग द्वारा पोर्टल को रिकवर कर दोबारा शुरू कराया गया, लेकिन फिर भी कई दिक्कतें रहीं।

जलकर से लेकर संपत्तिकर की गणना भी गड़बड़ हो गई। अब भी पोर्टल पूरी तरह से ठीक काम नहीं कर रहा है और बीच-बीच में गड़बड़ियां आ जाती हैं। इसी से जुड़ा हुआ ऑटोमेटिक बिल्डिंग परमिशन सिस्टम भी स्लो काम कर रहा है।

बिल पूरा, फिर भी नहीं मिल रहा पानी

नगर निगम द्वारा शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति करते समय भी पूरा बिल लिया गया। अब जब नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है, तब भी कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई इलाकों में सिर्फ 20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है और उसमें भी कम दबाव से पानी आ रहा है।

इसके चलते लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी निगम अधिकारियों को प्राप्त हो रही हैं।

वर्तमान में गेंडे वाली सड़क. सेवा नगर, जागृति नगर, समा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.