ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में चिकन को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की कर दी हत्या

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में चिकन लाने की बात को लेकर विवाद हो गया आपको बता दें कि दो भाइयों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया और दोनों बेटों के जुर्म को छुपाने के लिए मां ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी को छुपा दिया गया। यह घटना 9 नवंबर की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के और जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों और उनकी मां पर मामला दर्ज कर लिया है।

बैरागढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को इंदिरा नगर में रहने वाले अंशुल यादव की मौत का मामला सामने आया था। अंशुल का एक बड़ा भाई कुलदीप और छोटा भाई अमन नशे में थे। अंशुल ने कहा कि वह चिकन लेने जा रहा है जिस पर कुलदीप और अमन ने कहा कि अपने घर चिकन नहीं आता जिस पर विवाद हो गया और कुलदीप और अमन ने रस्सी से अंशुल का गला दबा दिया।

मां ने पुलिस को बताया था कि अंशुल बाहर से घर आया था और बेसुध हो गया था। लेकिन पुलिस ने अंशुल के गले पर रस्सी के निशान देखे और पुलिस को शक हुआ जिसके बाद मामले की जांच की गई, अंशुल का परिवार विदिशा का रहने वाला है वहां पर परिवार के पास थोड़ी खेती है यहां पर अंशुल और उसके दोनों भाई दुकान पर काम करते हैं। अभी तीनों भाइयों की शादी भी नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.