ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दौसा: पटाखे जलाने से रोका तो भड़क गया बाराती, दुल्हन के भाई समेत 9 को कार से कुचला… शादी के घर में पसरा मातम

राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बाराती ने दुल्हन पक्ष के 9 लोगों पर कार चढ़ा दी. वो पटाखे जला रहा था, तभी दुल्हन का चचेरा भाई पीछे से कार लेकर आया. उसने बाराती से पटाखे न जलाने को कहा. बस यह बात सुनते ही बाराती भड़क गया. उसने अपनी गाड़ी निकाली. फिर दुल्हन के भाई समेत 9 लोगों को कार से कुचल दिया.

हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा. सोमवार सुबह दुल्हन के घायल चचेरे भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, 6 की हालत अभी भी नाजुक है. घटना दौसा के लालसोट इलाके में रविवार रात 9:30 बजे की है. पुलिस ने कार मालिक को तुरंत गिरफ्तार किया. उसने इतनी शराब पी रखी थी कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं था.

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. डीएसपी ने बताया- लाडपुरा गांव के रहने वाले कैलाश मीणा की बेटी की शादी भगवतपुरा निवासी युवक से तय हुई थी. रविवार रात साढ़े नौ बजे बारात दुल्हन के घर पर पहुंची. आरोप है कि कुछ बाराती कार के बोनट और छत पर खड़े होकर पटाखे फोड़ रहे थे. तभी दुल्हन का चचेरा भाई 22 वर्षीय गोलू वहां आया. उसने बारातियों से कहा कि पटाखे मत जलाओ. मुझे अंदर जाने में दिक्कत हो रही है. उसने बारातियों से बस रास्ता ही मांगा था. लेकिन यह बात बारातियों को नागवार गुजरी. बारातियों ने गोलू को खूब पीटा.

9 लोगों पर चढ़ाई गाड़ी

इससे भी उनका मन नहीं भरा तो एक बाराती ने गोलू समेत 9 लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी. कुल 9 लोग इस हादसे में घायल हुए. आनन-फानन में सभी को दौसा के जिला अस्पताल ले जाया गया. सोमवार सुबह गोलू ने दम तोड़ दिया. 6 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

दुल्हन के घर में पसरा मातम

DSP ने बताया- मामले में सवाई माधोपुर के धमूण खुर्द निवासी कार मालिक महेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ जारी है. आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उधर, इस घटना के बाद से दुल्हन के घर में मातम पसरा हुआ है. सभी को रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.